You are welcome for visit Mera Abhinav Ho Tum blog
Showing posts with label Crazy. Show all posts
Showing posts with label Crazy. Show all posts

Saturday, January 2, 2021

क्या किस्सा था

क्या किस्सा था अपना 
क्या क्या अफ़साने बना दिये
क्या नया रिश्ते बनायें
जब, जो अपनें थे
अब पराये हो गये।

कुछ पल ठहरता जो
अरमां, मचले हुए
देखते देखते वो 
शाम ढल गऐ।

थोड़े एहसास 
और धुंघली यादों में
चल परे जिस राह
वहाॅ, सब बिछुड़ते चले गये ।

अब तन्हाई है, पर सुकुन है यारों
संजोये रखा था जो,
दर्द अपने सीने में
कुछ इस तरह, छलका कि
भुला दिये सब गिले ।।

Friday, March 3, 2017

यादों का सहारा

हर हाल में जी लुँगा 
तेरी यादों का सहारा लेकर 
प्यार की दरिया का एक किनारा लेकर
पार कर लुँगा 
कश्ती का सहारा लेकर
हर हाल में जी लुँगा .....

जानता हूँ है ये मुश्किल 
भुला देना जिगर से तुझको
लेकिन मैं भुला दुँगा 
वादों का सहारा लेकर
हर हाल में जी लुँगा .....

मेरे हमराज मेरे साथी
मुझको ना भुला देना
मैं खुद भुला दुँगा 
दर्द का सहारा लेकर 
हर हाल में जी लुँगा .....

Sunday, February 26, 2017

दोस्तों से दोस्ती

कभी उनको भी 
अपनों की जरुरत होगी
जानता हूँ थोड़ी देर है
पर निश्चित होगी,

आज भले ही 
नफरत में 
जिद़ से जलते रहें
खाक़ बच जाएगा जब
उम्र के ढ़लते ढ़लते
दिलों मे उनको भी 
मुहब्बत की ठंढक होगी।
कभी उनको भी...

और कुछ सोचा नहीं 
दोस्तों से दोस्ती के सिवा
मानते है दोस्ती का अंदाज है,
सबका अपना-अपना
अपने अंदाज से फिर उनको 
क्यूँ शिकायत होगी।
कभी उनको भी...

जिंदगी भर ना कोई बच पाया है
ना बच पायेगा
दोस्त हर मोड़ पर मिलेंगे
बस नाम बदल- बदल,
सवेर ना सही-देर सही
पर ये मालुम होगी।।
कभी उनको भी...


Friday, December 30, 2016

एक शाम आखिरी शाम

यादों में जिनकी खोया रहा 
सारी सारी रात
दुल्हन जो बन सकी ना 
आई ना बारात

उनसे जब नजरें मिली थी 
मिलता था पैगाम 
रात तो यूँ  कट जाती थी 
ढ़ल जाती थी शाम

पर ये आलम आज है कि
 जाम है बदनाम
बढ़ जाए जब दर्द दिल की 
तो कैसे कटती शाम

सोच के मैं खुद की हालत 
आज हूँ हैंरान
मुफ्त में ही प्यार कर यारों 
मैं हुआ बदनाम ।।


Tuesday, October 6, 2015

चलो अच्छा हुआ

चलो अच्छा हुआ
टूट गया मेरा दिल-
बिखर गये मेरे अरमां
बिखरे मोतियों की तरह,
जो कभी हमने
सजा के रखी थी अपनी आँखों में ।।

चलो अच्छा हुआ,

रूक गई ये धमनियाँ-
जो धड़कती थी-
कभी तेरी खातिर
कितने गमों के साथ मिलकर ।।

आ गई जुदाई के पल,

जो कभी देखा करते थे-
मिलने के लिए
हमदोनों मिलकर पास-पास ।।

चलो अच्छा हुआ

खुल गई मेरी आँखें सपनों को छोड़कर,
जिसमें किया करते थे-
गहरी प्यार की बातें
हमदोनों मिलकर साथ- साथ ।।
चलो अच्छा हुआ --

Wednesday, January 7, 2015

प्यास

आज मैं हालते जिंदगी के
उस मुकाम पे जा पहूँचा हूँ
जहाँ तेरी यादों के सिवा
कुछ भी नहीं ।

ना तेरी लवों की
वो मीठी मीठी बातें
ना तो पलकों में समाये
वो ढ़ेर सा प्यार,

सिर्फ अकेलापन
वो भी तेरा ही दिया हुआ
फिर भी न जाने क्यँ- ये दिल
बार बार - वक्त बेवक्त
सिर्फ तुमपे ही मिटने को मचलता है ।

वो भी आखरी साँस तक
जब तक कि न तुम आ जाओ,
और मेरे अधखुले होठों पे
अपनी प्यार की बँदों से
मेरी प्यास बुझा जाओ ।।

Thursday, December 4, 2014

अंजान राहों में

मिला ना कोई हमारा
बस तेरा ही सहारा
दिल ने  यही पुकारा
इन अंजान राहों मे।


तेरे प्यार का ये एहसास 
अब सच्चाई बन गई है
बिल्कुल करीब हो दिल के
इन अंजान राहों मे ।


काश कोई जान पाये
जिंदगी की सच्चाई
मैं खुद कैसे बताऊँ
इन अंजान राहो में।


तुम्हें दिल से कितना चाहूँ
बता सके ये बात कोई
मिटने की तमन्ना रखता हूँ
इन अंजान राहों मे ।।
 

Sunday, September 7, 2014

अभी तन्हा

अभी तन्हा 
तेरी मुहब्बत की खातिर
हर दर्द-
हर जख्म को सहे जाते हैं

जाम गम का हो 
या खुशी का पीये जाते हैं
यकीं ना हो तो 
आजमा लेना कभी

नहीं हटुँगा 
कर गुजरने से
तेरी इक इशारे पे 
कुछ भी

अरे हम तो वो हैं 
जो हर हाल में
तुम्हारा प्यार
तुम्हे पाना चाहते हैं ।।

Featured Post

जाने अनजाने