You are welcome for visit Mera Abhinav Ho Tum blog
Showing posts with label Inspiration. Show all posts
Showing posts with label Inspiration. Show all posts

Friday, September 22, 2017

जिज्ञासा और संघर्ष

हर एक शाम एक नई तमन्ना
एक नई जिंदगी की उम्मीद लिए
हर एक पल को,
खुशियों से सजाने की आश लिए
सोता है इंसान ।


और खो जाता है, रात की गहराइयों में
अपने पलकों पर, हजारों सपने लिए
और सुबह ढूँढता है अपनी पहचान।


फिर कोसता है, अपनी तकदीर को
बार बार अपने आप को हारा समझ कर,
और फिर भूल जाता है अपना ईमान
लुटा देता है सारी खुशियाँ
कर देता है अपना सबकुछ  नीलाम।


सिर्फ एक चाह के पीछे
कि अब बनना है मुझे भी धनवान,
और बन जाता है वह हैवान।

हर एक शाम एक नई तमन्ना..

विवशता कैसी भी हो, तड़प कैसी भी हो,
प्यार कैसा भी हो, दर्द जैसा भी हो
कोई मंजील न हो, कोई राही न हो।
चाहे कितनी भी मुश्किलें हो
मगर,


ईमानदारी और सच्चाई का दामन थामे
धैर्य की कवच पहने,
साहस से जो लेता है काम
सचमुच वही है आज इंसान।
जो अपनी मुक्कदर खुद बना सकता है
बन सकता है खुद का भगवान।।


हर एक शाम एक नई तमन्ना
एक नई जिंदगी की उम्मीद लिए
हर एक पल को,
खुशियों से सजाने की आश लिए
सोता है इंसान।।


Wednesday, June 29, 2016

अजीब मंजर है

अजीब मंजर है कि 
हर शक्स पे है नशा छाई
जिसको देखो वही है 
खुद की चाहत पायी

मगर उलझा है यहाँ हर शक्स 
कहीं ना कहीं
किसी को दर्द है काँटों का 
तो कोई फूलों से है जख्म खायी।।


Tuesday, April 26, 2016

गम का रिश्ता

प्यार तो बस प्यार है
इक धूँट की तरह
जिंदगी में जाम गम का
है अभी पूरा भरा ।

सोंच ना कुछ आज ऐ दिल
कौन नही है बेवफा
प्यार तो बस नाम है
गम का रिश्ता है सदा ।
मुद्दतों के बाद भी ये
ना हुआ कभी जुदा ।। प्यार तो-

बीत जाये ना उम्र अपनी
ढल जाए ना अरमां
छोड़ दो मिटने की चाहत
अब सम्भल जाओ जरा ।
मंजिलें पाने की खातिर
भूल जाओ ना फासला ।। प्यार तो-

कितने इस रिश्ते को समझा
आखिरी दम टूटने के बाद-
कब्र में भी चैन है कहाँ
खुदकुशी करने के बाद ।
अपना रिश्ता गम का है तो
गम का रिश्ता ही भला ।।

प्यार तो बस प्यार है इक धूँट की तरह।
जिंदगी में जाम गम का है अभी पुरा भरा ।।

Wednesday, March 23, 2016

अश्क

इस तरह अश्क ना जिंदगी में
तुम बहाया करो
ख्वाब टूटे या बिखर जाए 
हर लम्हा मुस्कुराया करो
इस तरह अश्क.....

ख्वाब गम का हो या खुशी का
है टुटने के लिए 
खुशी के पल किसी की याद में 
न यूँ गवाया करो
इस तरह अश्क.....

नहीं मिलती है जिंदगी में 
हर किसी की चाहत 
नहीं मिलती है 
मिटा के गम भी 
किसी दिल को राहत
किसी ने दर्द भी दिया हो
तो यूँ भूलाया करो ।।

इस तरह अश्क ना जिंदगी में
तुम बहाया करो।।


Wednesday, October 8, 2014

ना रोक कदम

ना रोक कदम-बस चलते चल
करते खुदा का गुनगान ।।
इतना सोच कि-रास्ता सही है या गलत,
इसलिए कि तुम्हे पहुचना है
उस मंजील तक-जहाँ अपनी हो पहचान
।


इसी में है अब तेरी शान
क्योंकि-यहाँ हर कोई है
अपने आप से अनजान,
फिर क्यों न, खुद से खुद की कीमत जान ।


ना हो बेईमान-मत हो शैतान
भला इसमे क्या सम्मान ।
थोड़ी और जुटा ले साहस
चलते चल अपने मुकाम,
ना रोक कदम-बस चलते चल
करते खुदा का गुनगान ।।


कहाँ जाओगे, बचकर अपने आप से
जब भटक जाओगे, आशाओं के चैराहों पर,
किसी के प्रति आर्कषण,
तो नफरत की दीवारों पर ।


मत पुछो कि-कितने है आज
अपनी जिंदगी से हैरान,
भूलकर कर्तव्यों को
चलते चले जा रहे है-राह सुनसान ।


इसलिए, जब तक है जान
आज और अभी ये ठान कि-
तुम्हे पहुँचना है अपनी मंजिल तक
चाहे रास्ता सरल हो या कठिन
पर जाती हो मुकाम


यूँ तो-चले जाते है,
सभी ये दुनिया छोड़कर
तू छोड़कर जा अपनी कोई निशान।
ना रोक कदम-बस चलते चल
करते खुदा का गुनगान ।।

कुछ भी मुश्किल नहीं

कुछ भी मुश्किल नहीं इस दुनिया में
जरा आजमा कर देख लो


मंजिलें तुम भी पा सकते हो
जरा कदम बढ़ा कर देख लो


प्यार बदल सकता है
हर शक्स को, इस जहां मे


यकी ना हो तो दुश्मन को भी
गले लगा कर देख लो ।।

Thursday, August 21, 2014

बाल मजदूरी

कितने लंगड़े-कितने लूल्हे
कई अंधे-बहड़े क्यूँ आज हुए हैं
कितने तो बचपन तक नहीं देखा
कई मानसिक शोषण के शिकार हुए हैं
ये भारत माँ तेरी इन भविष्यों के
जीवन में क्यूँ अंधकार हुए हैं ।


स्वतंत्र देश में जन्म लेकर भी
गुलामी की जंजीर बंधी है
क्या दोष है इन बच्चों का
जो निरझर का पाठ पढ़ा है
ये भारत माँ तेरी इन भविष्यों के
जीवन में क्यूँ अंधकार हुए हैं ।


कितने पत्थर तोड़ते- तोड़ते
अपना दम भी तोड़ चुके हैं
ये मजबूर बच्चें है मजदूर नहीं
ये भूख की आग में झुलस गये हैं
ये भारत माँ तेरी इन भविष्यों के
जीवन में क्यूँ अंधकार हुए हैं ।।

Tuesday, August 12, 2014

आज का समाज

कुछ भी तो नहीं बदला
सबकुछ बस अपने जगहों पर धड़ी की धड़ी
मगर सुनसान, बिलकुल खामोश
चाहे मानवता की बातें हो
या फिर सभ्यता, संस्कृति और धर्म ग्रंथों की बातें
हर कोई इन बातों कों जानता है, समझता है,
पर कोई इसका
अनुपालन करने की बात तक भी
अपने मन में नहीं लाता।

आखिर कबतक चलता रहेगा ये सब?
कब तक लुटती रहेगी
गरीब बेसहाय की अस्मतें
धर्म और मजहब के नाम पर
दंगा फसाद, खुलेआम कत्तलेआम
और अपने निजी स्वार्थ वश भाई-भाई की हत्या ।

आखिर क्यों ?
हमारे धरोहर-हमारे बुजुगों के सपनें
इस कदर टूट-टूटकर बिखर रही है
हजारों लाखों कुर्बानियाँ व्यर्थ जा रही है
जो कभी अपने घरती को स्वर्ग सा बनने, संवारने
और अमन-चैन की जिंदगी का जजवा लिए
सदा-सदा के लिए सो गये।

आखिर क्यों नहीं ?
हमारी बुराइयाँ समाप्त हो रही है
क्यों बेअसर हो रहे हैं,
वो अनमोल रत्नों के प्रभाव
जो हमारी विरासत से मिली है
चाहे रामायण, भागवत गीता की बातें हो
या फिर बाइबिल और कुर्रान की।
सब की बातें-सब का महत्व
सिर्फ बातें बनकर रह जा रही है ।

यहाँ तक की हर कोई बदलना चाह रहा है
अपने आप को और इस फिंजा को
इन चिलचिलाती मौसम को
जहाँ खुशहाली की इक नन्ही धटा तक भी,
दूर तक नहीं दिखती।
फिर खुशियों की बरसात कहाँ, हर तरफ
सिर्फ तबाही और भाग-दौड़ भरी जिंदगी ।

आखिर कबतक छुटकारा मिलेगा
उन चंद विषैले नाग से
जो पवित्र स्थल के प्रतिमा के आड़ में छुपकर
पहले परिवार फिर समाज और अंततः सारे देश में
अपने विष फैलाकर-देशवाशियों को नशा युक्त कर
लुटता खसोटा है और वही सब
देखने पर मजबूर करता है
जो वह दिखना चाहता है ।

आज शायद इसी वजह से
इन कलमों की तकत को नाकारा जा रहा है
मगर यह रूकेगी नहीं
निरंतर अपने अपने प्रयासों के सम्मुख रहकर
विजय दिलायेगी और विजय हमें अवश्य मिलेंगी
क्योंकि चाहे आज का समाज जैसा भी हो
हम कल को जरूर संवारेंगे और
एक सुन्दर, सुखमय और भविष्यमय
कल के समाज को बनायेंगें
इस बात का अब हम सभी प्रण ले चुके है ।।

Monday, August 11, 2014

स्वराज्य से सुराज्य

गरीबी की बेडि़याँ
जब जड़ी हो मन से
सड़कों की धूल जब
लगी हो तन से
रोजगार की आशा
टूटी हो वतन से ।

हम अपने आप को कभी
टूटने नही देगें
किसी के सामनें सर
झुकने नहीं देगें
हम जवां है जवांनियाँ
बुलंद रखेंगे
हम अपने देश को
स्वतंत्र रखेंगें ।

हम वतन की शान को
मिटायेंगें नहीं
संस्कृति और इतिहास को
भूलायेंगें नहीं
हम अंधकार को चीरकर
प्रकाश लायेंगें
वतन के लोगों में एक
नई उल्लास लायेंगें ।

अच्छे बनने की आश को
छोटा बनायेंगे नहीं
इंसानियत को अपने जिगर से
हटायेंगे नहीं
हम अपने देश की खातिर
अपनी जान दे देगें
होकर शहीद हम
अपनी पहचान दे देगें ।

ये हौसला है चट्टान की
ये झुकेगी नही
दूश्मनों की दूश्मनी से
टूटेगी नही ।।

Featured Post

जाने अनजाने