You are welcome for visit Mera Abhinav Ho Tum blog
Showing posts with label Love. Show all posts
Showing posts with label Love. Show all posts

Tuesday, May 30, 2023

वक्त बड़ा ही कम होता है

वक्त बड़ा ही कम होता है,
मिलने का जब मौसम होता है ।

तेरी लवों से जो बातें बिखरे,
जख्म पे वो मलहम होता है।
दर्द बड़ा ही कम होता है ।।
वक्त बड़ा ही कम होता है..


सुना है मुहल्ले की शान वो है,
मेरी मुहब्बत की पहचान वो है ।
फर्क बड़ा है मुझमें उसमे,
इसी बात का गम होता है ।।
वक्त बड़ा ही कम होता है..


यूँ तो उनका है अजीब किस्सा,
मिला है जो मुझको- है मेरा हिस्सा ।
चंद दिनो की है बात घायल,
प्यार मे कभी ऐसा होता है ।।


वक्त बड़ा ही कम होता है,
मिलने का जब मौसम होता है ।।


Saturday, October 7, 2017

MY LOVE

Don’t fade 
an impression 
of my love,

It enhance 
the confidence 
in my journey,
Who wants 
to be alone 
from his loved one?

Not determine 
with our desire 
is my fault,

Retraction always 
gives a tough result.

Friday, September 22, 2017

अंजान राहों में

मिला ना कोई हमारा 
बस तेरा ही सहारा
दिल ने यही पुकारा
इन अंजान राहों मे।

तेरे प्यार का ये एहसास  
अब सच्चाई बन गई है
बिल्कुल करीब हो दिल के
इन अंजान राहों मे।

काश कोई जान पाये
जिंदगी की सच्चाई
मैं खुद कैसे बताऊँ
इन अंजान राहो में।

तुम्हें दिल से कितना चाहूँ 
बता सके ये बात कोई
मिटने की तमन्ना रखता हूँ
इन अंजान राहों मे।।

फर्क पड़ता है

कितना दूर हो या पास, 
कोई बात नहीं
इतना मजबूर हो 
तो फर्क पड़ता है ।
भंवर में डूब जाए कश्ती, 
ऐसी हालात नहीं
किनारे पे डूबता है, 
तो फर्क पड़ता है ।

हौंसला हो तो इंसान, 
गिरकर भी संभल सकता है
आँखों का प्यार, 
लबों पे ना आये, 
तो फर्क पड़ता है 
जख्म हो गहरा फिर भी, 
सह लेते है
अपनी चाहत पे, 
किसी की नजर हो तो फर्क पड़ता है

टूट कर बिखरे हो जज्बात, 
मोतियों की तरह
बुरे हालात को, 
तमाशा बनाये तो, 
फर्क पड़ता है ।
हर रोज नहीं रहता है, 
वक्त एक सा
घोर अंधियारी में, 
हाथ छुड़ाये तो फर्क पड़ता है ।

कुछ दूर साथ चलो ना चलो, 
सफर कट जाएगी
जिंदगी भर के लिए, 
जुदा हुए तो फर्क पड़ता है।
खून का रिश्ता है या नही 
कोई बात नही
दिल का रिश्ता टूटता है, 
तो फर्क पड़ता है।।


Friday, March 25, 2016

सिसकता प्यार

मेरे जीवन की ओ मधुरतम् खुशबू
माली बना तेरी खुशियाँ सवांरूगा।

सजा सका ना अगर सेज फूलों की
कदम-2 पे अपना दिल बिछा डालुँगा।
मेरे ह्रदय की ओ मधुरतम् खुशबू
नयन में हर पल तूझे बसाउँगा ।

अभी तन्हा तेरी यादों के पल समेटे हुए 
गीत अरमां के गा कर किसे सुनाउँगा।
मेरे ह्रदय की ओ मधुरतम् खुशबू
लवों पे नाम तेरा ही बस गुनगुनाउँगा।

दूर रह कर ना गम करना जुदाई का 
होंगे हम भी कभी साथ ये दुआ करना।
मेरे ह्रदय की ओ मधुरतम् खुशबू
मेरीे साँसों से अपनी साँसे ना जुदा करना।।

Saturday, October 10, 2015

बड़ी मुद्दत के बाद

बड़ी मुद्दत के बाद
मैंने तुमको पाई है
बहुत कोशिश की
कितना तुझको चाहा
शायद तुमने भी मुझे
इसलिए अपनाया है

फक्ऱ नहीं करता मैं खुद पर

तारीफ़ करता हूँ मैं तेरी
क्यूँ कि

तुमने जिससे मिलवाया है

वो कितनी सुंदर है
कितनी प्यारी है
मेरी जान है वो 
मेरा हमसाया हैं।।

Monday, March 23, 2015

अपनी नजर

यूँ न अपनों से- 
शराफत का पर्दा किजिए
दूर बैठे न नजरों से- 
बाते किजिए,
पास आने का भी
कुछ रास्ता ढूँढिए । 
यूँ न अपनों से ...

निकल जाने दो मुखड़ा- 
शर्म की छाँव से
आज मस्ती छलकी है 
हर इक नजर बार से
अपनी नजरों से भी 
कुछ इशारा किजिए । 
यूँ न अपनों से ...

ये रिश्ते ये नाते-हैं कुछ भी नहीं
बेमुहब्बत ये दुनिया है- 
कुछ भी नहीं
फिर क्यूँ न- 
अपनी नजरों से ही शुरू किजिए ।। 
यूँ न अपनों से- 
शराफत का पर्दा किजिए।।

Tuesday, December 16, 2014

एहसास

खोई-खोई जिंदगी में
एहसास कर रहा हूँ
गम के आँसुओं में
एक आश कर रहा हूँ।


बिछुड़े हुए वो लम्हें
फिर से याद कर रहा हूँ
तुमसे मिलने के लिए
फरियाद कर रहा हूँ।


खोई-खोई जिंदगी में
एहसास कर रहा हूँ
गमें जिंदगी में दिल को
आवाज दे रहा हूँ ।


बसा के तुझको स्वर मे
नई साज दे रहा हूँ
हर तरफ कोई
इंतिजार कर रहा है।


पलकों में बसा के तुझको
नजरअंदाज कर रहा हूँ
खोई-खोई जिंदगी में
एहसास कर रहा हूँ ।।


Thursday, December 4, 2014

अजनवी

किसी अजनवी से
मुलाकात हुई
जैसे लगता था

वो मेरे दिल के पास हुई
होंठों से कुछ ना कही

मगर
आँखों से सारी बात हुई।


चेहरे पे लिए
होंठों की मुस्कान
आँखों में लिए

खुशियों की पैगाम,
वो चली तो लगा
दिल से दूर चली

लगता था साथ
मेरी नूर चली
वो नदी धाराओं के

संग चली
मुझे कश्ती समझ

नदी मे डुबो चली।।

Sunday, November 23, 2014

जिंदगी वो जिंदगी

जिंदगी वो जिंदगी
मुझसे मत कर दिल्लगी
हूश्न की महफिल में
जानें बना गई क्यूँ अजनवी


रूठ जाएगी इस कदर
हमको ना थी इसकी खबर
मिलनें की तुझसे आरजू में
बढ़ते रहे अपने डगर


अब आती ना झलकें यार की
ना प्यार की परछाईयाँ
फिर भी मिलन की आश में
मन ले रही अंगराईयाँ


शायद मिटा पाउँगा दिल से
तेरी ये रूसबाईयाँ
बदल गई क्यूँ इस कदर
जैसे की समतल खाईयाँ


जिंदगी के हर सफर में
बस तेरी ही है कमी
जिंदगी वो जिंदगी
मुझसे मत कर दिल्लगी ।।

ओ शमां

देखती रही अगर यूँ ही
बार-बार मुस्कुरा के
बहक ना जायें हम कही
इस जाम में नहा के ।


बदला है क्या ये मौसम
बदली है रूत हवा का
हर डाल पे है कोयल
खुशियों के गीत गाती


हँस रहे है फूल अब
बागों में खिलखिला के।
बहक ना जायें हम कही
यादों के गुल खिला के ।।


जानें ना क्यूँ दिल मेरा
कह रहा है ऐसा
जब ना होती सामने
फिर ये तरफ कैसी


पागल ना कहीं हो जाएँ
हम होश को गवाँ के
देखती रही अगर यूँ ही
बार-बार मुस्कुरा के ।।


अरमान

इस मधुर सी बेला में
जब याद किसी की आती है


वो गाती है गुनगुनाती है
झोंके से चली जाती है


वो अपनी मीठी होंठों से
प्यार की बातें सुनाती है


वो गाती है मुस्कुराती है
दिल को उड़ा ले जाती है


वो ख्वाबों की सुन्दरता से
पत्थर दिल को पिघलाती है


झुठी प्यार की कश्में देकर
गीत खुशी की गाती है


एक बार मिलने की आशा
अरमान बनकर रह जाती है ।।

उनकी याद

कितने सावन बीत गये
ये नजरे उन्हें ही ढूँढता है,
उनके बिना घर, आज भी अपना
सूना-सूना रहता है ।।


बीता पतझर आयी हरियाली
बीता कल फिर आज है आयी,
रंग बिरंगे फूल बाग में
भबंरे के संग रास रचाये ।
कितने सावन बीत गये
ये नजरे उन्हें ही ढूँढता है ।


वो अपना वादा क्यूँ भूले
मिलने की चाहत क्यूँ छोड़े
दर्द में जूंजते कर मायूस वो
दिल से दूर जब चले जाते है
दिल ढूंढकर थक जाता है
याद उन्ही की हर पल आती है,


कितने सावन बीत गये
ये नजरे उन्हें ही ढूँढता है,
उनके बिना घर, आज भी अपना
सुना-सुना रहता है ।।

Monday, November 17, 2014

नन्ही परी

वो नन्ही ममता की प्यासी
कोमलता की तू परिभाषी
कितनी पीड़ा देकर आती
फिर भी आँचल की अभिलाषी

हरे भरे सपनें को सजाती
जिस आँगन में है तू आती
तू है जग के मन की वासी
सुख-दुख है सब तेरी दासी


प्यार है पाना तझको घर से
इस धरती से और अंबर से
आने वाले हर एक पल से
बीत रहे नये इक पल से


सदा बढ़ाती है शीतलता
उन ममता की उन छाया की
धरती माँ की तरह जो तपकर
सारी दुनियाँ को है पलती


तू ही बेटी-तू ही बहना
तू ही माँ के साँचे मे ढ़लती
सच तो है कि इस दुनियाँ में
तू ही हर रिश्ते में ढ़लती ।।

Monday, October 27, 2014

बस तू ही

झुका दो ये नजरे-
मन मचल जाता है,
थोड़ी मिल जाए
बस दिल बहल जाता हैं ।


है कौन सा वो पत्थर
जो शोलों से पिधल नहीं सकता,
दिल तो फिर भी मोम है-
गर्म सासों से पिधल जाता है ।।


कहाँ तू
आदत ही बना डाली है मुस्काने की,
जबकि इक हँसी-
अपना सराफत भी लूट जाती है ।


फिर कदम- कदम पे
तन्हाई नजर आती है,
तन्हाई एक जाम को
दामन से लगा जाती है ।


जाम हो खाली मगर
फिर भी नशा आता है,
और नशे में सिर्फ तू ही-
बस तू ही नजर आती है ।।

Monday, September 29, 2014

कसक

थोड़ी-सी फर्क है जो
अक्सर मैं भूल जाता हूँ ।।

 वो मेरा प्यार है या
दिल की दुआ ना सोच पाता हूँ


कुछ तो है खास जो
दिल में इतनी कसक होती है
उनकी तस्वीर मिटा देता हूँ
और हर रोज छप जाती है


नयन मिल जाए तो बस
इशारों से बात करती है
वो बावली है मैं दीवाना
समझ नहीं पाता हूँ ।


थोड़ी-सी फर्क है जो
अक्सर मैं भूल जाता हूँ ।।


कई हैं शब्द जो हर बार
मैं उनसे कहता हूँ
और वो हैं जो अपनी
हर बात छुपाते है


आज भी ताजा है वो जख्म
और एहसास उनके वादों का
फिर भी वो कहते हैं करो
पल-दो-पल मिलने की बात


वो सलामत रहें हर साल
नई खुशियों के संग
यादों मे जिनकी मैं
हर पल मुस्कुराता हूँ ।


थोड़ी-सी फर्क है जो
अक्सर मैं भूल जाता हूँ ।।


संगिनी

महकनें लगी हो तू
सासों मे मेरी,
ख्वाबों मे सही
आरजू हो तू मेरी ।

ना धड़कता ये दिल
ना उम्र कैद होती,
बस इक आखरी
इलतिजा है ये मेरी ।

बढ़ाये हर एक पग
अब साथ-साथ अपनी,
भटकने का कोई
सजा हो न मेरी ।

मुहब्बत में घायल
आँखों में नशा है,
दुआ क्या करूँ
हर दवा हो तू मेरी ।।

जुदा रह न पाऊँगा

हो गया हूँ दूर मगर
तुमसे जुदा रह न पाऊँगा
एहसास इस कदर छाया है कि-
अब ना भूल पाऊँगा

प्यार हकीकत है-
इम्तिहान लेती है दिलों का
दिमाग सोचता है पर
दर्द आँखों से छलक जाता है

बहुत मुश्किल है
रोक पाना खुद को
मिलने के लिए,

इस तन्हाई में
अब तेरी यादों को गले लगाऊँगा
हो गया हूँ दूर मगर
तुमसे जुदा रह न पाऊँगा ।।

Thursday, September 4, 2014

पगला

जब याद तुम्हारी आती है,
मैं सपनों में खो जाता हूँ ।
जब मैं तुझे देखता हूँ,
देखता ही रह जाता हूँ ।


जब मैं कुछ कहना चाहता हूँ,
सोचता ही रह जाता हूँ ।
जब मैं अतीत में जाता हूँ,
सिर्फ तुम्हें ही पाता हूँ ।


ये दिल कितना भावुक है,
मैं समझ नहीं पाता हूँ ।
जब मैं नजरें छुपाता हूँ,
तुम मुझे बुलाती हो ।


जब मैं कुछ कहता चाहता हूँ,
तुम खमोंश हो जाती हो ।
और तुम्हारी ये खामोशी,
मुझे पगला-पगला कहती है।।

Tuesday, August 19, 2014

तेरा चेहरा

दिल की धड़कन साँसो की सरगम,
ख्वाबों मे उमड़ती तेरा चेहरा ।


तेरी आँखों की काजल मघु का प्याला,
मदहोश कर जाए तेरा चेहरा ।


भुला न सका अलग अंदाज था,
पलकों मे छुपा है तेरा चेहरा ।


वक्त पे सब बदलते है,
बदलता नहीं है तेरा चेहरा ।।


Featured Post

जाने अनजाने