You are welcome for visit Mera Abhinav Ho Tum blog
Showing posts with label Emotion. Show all posts
Showing posts with label Emotion. Show all posts

Sunday, January 7, 2024

जाने अनजाने

जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है ।
बढ़ा के हाथ दोस्ती का छुड़ा लेते है ।।

जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है…

क्या करूँ मैं गिला, किस से करूँ शिकवा,
जो है दस्तूर वो, हँस-हँस के निभा लेते है।

जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है…

मैं तन्हा हूँ, सोचता हूँ, क्यूँ होता है अक्सर,
बिठा के पलकों पे, नजरों से गिरा देते है।
जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है…


क्यूँ किया ऐसा, हूँ जान के हैंरा,
अपनी कमजोरी मगर, हर लोग छुपा लेते है।
जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है ।
बढ़ा के हाथ दोस्ती का छुड़ा लेते है ।।


Friday, September 22, 2017

अपंग बच्चे

हमें दया कि भीख नहीं
हमको शिक्षा और प्यार दो।
स्वतंत्र देश में जन्में है हम
हमें अपना अधिकार दो ।।

हम है किसी से कम नही
यह अवसर पे समझायेंगें
मुश्किल आयेंगी जितनी चाहें
आगे बढ़ते जायेंगें।

हम बच्चें है इस मातृभूमि के
हमको अच्छा संस्कार दो
हमें दया कि भीख नहीं
हमको शिक्षा और प्यार दो ।

मिलेंगी हमको अवसर तो
एक नया इतिहास बनायेंगें
हम भारत की गौरव को
दुनिया-दुनिया तक पहूँचायेंगें ।

हम है बच्चें मन के सच्चें
अपना सपना साकार दो।
हमें दया कि भीख नहीं
हमको शिक्षा और प्यार दो ।।

बहुत बरसों के बाद

बहुत बरसों के बाद आयी है
बीते बचपन की यादें
जिसमें देखी थी
ईद और होली से बढ़कर
गले मिलते, रंग लगाते
भाई-भाई का प्यार
जहाँ हर कोई था खुशहाल। 


बहुत बरसों के बाद ..

बहुत बरसों के बाद देखी है
वो पीपल की हरियाली
जहाँ गुजारी थी बचपन
पीपल खड्डरों में छुप-छुपकर
कभी खेली थी-लुकछुपीया खेल ।


बहुत बरसों के बाद ..

बहुत बरसों के बाद सुनी है
वो अल्ल्हर किलकारियाँ-बच्चों के संग
उन पीपल के चबुतरों पर
जहाँ कभी खरीदी थी, मेले में
गुड्डा गुड्डी का मेल 
।


बहुत बरसों के बाद ..


Wednesday, March 1, 2017

एक जाम तेरे नाम

तुम चले आओ मेरी जान
हमें सम्भालों ना
कितनी तन्हाई हैं 
ये कितना सूनापन
बीत रहे वर्षो सा 
अपना हर इक धड़कन।
दिलों के बीच की ये दूरी 
थोड़ी घटा दो ना
तुम चले आओ मेरी जान
हमें संभालों ना।

जब ना तुम होते हो
दर्द बढ़ जाता है
गमें जुदाई का 
इतना तड़पाता है
मेरी अरमां है जो मिलने की
उसे भूला दो ना
तुम चले आओ मेरी जान
हमें सम्भलों ना।

जब ना तुम आओगे 
मैं तो मर जाउँगा
इससे पहले कि मेरा 
दम टूट जाएगा 
मेरी साँसों को 
अपनी साँसों से जरा मिला दो ना
तुम चले आओ मेरी जान
हमें सम्भलों ना।।


Monday, February 27, 2017

अपना कौन

लगता है कोई अपना नहीं 
दर्द भरी इस दुनिया में, 
कभी तन्हा बैठा सोंच रहा 
कैसे मग्न हैं सब रंगरेलियों में।

मिला नहीं अंधेरा क्यूँ 
इसलिए उजालों से डरता हूँ,
सपना सा हो गया अपना क्यूँ
इसलिए अपनों से डरता हूँ।

अपना पराया समझ ना सका
जब तक ठोकर खाया न राहों में,
कोई ढूँढा नहीं जब बिछड़ गया
किसी महफिल में बाजारों में।

अब जिंदा रहकर सोंच रहा 
जीना नहीं इस इंतिजार में,
मैं तन्हा हूँ तन्हा रहकर
अब जीना है इस संसार में ।।


Friday, December 16, 2016

एक जाम तेरी याद

जो ना चाहा था कभी हमने 
वही- बात हुई
एक बार अपनी भी
उनसे मुलाकात हुई
देखते- देखते ही 
नजरों ने  इशारा किया
दिल मे अपनी कुछ 
हलचल सी शुरूआत हुई।
जो ना चाहा था कभी....

पहली  नजर में ही 
दो चार बात हुई
इरादा अपनी भी कुछ बदली 
उन्ही के साथ हुई
ऐसा लगता था जैसे 
प्यार की बरसात हुई ।
जो ना चाहा था कभी....

मैं जब तन्हा 
उनकी यादों में ही खोया रहा
करवट बदल- बदल के 
सारी रात हुई
ऐ हकीकत नहीं 
सपनों मे ही मुलाकात हुई।।
जो ना चाहा था कभी हमने 
वही बात हुई
एक बार अपनी भी 
उनसे मुलाकात हुई।।

Tuesday, December 29, 2015

कुछ यादें

मेरा तो बचपन बीत गया
खुशियों का मंजर सींच गया
कुछ खट्टी मिठी यादों के संग
वो कड़वी दिन भी बीत गया।
मेरा तो बचपन.....

कई रसीली यादें थी 
कई चटपटी सी फरियादें थी
वो नन्ही सी मुस्कान थी जिसपर 
पलकें थम थम जाती थी।
मेरा तो बचपन.....

कितने ही मौसम आये थे
सरदी गरमी भी लाए थे
लेकिन बसंत से गिला ही क्या
जो सपनों में भी तड़पाया था।
मेरा तो बचपन बीत गया
खुशियों का मंजर सींच गया ।।


Tuesday, October 20, 2015

अच्छा लगता है

अपनों से शर्माना 
फिर पास आना
आँखों को चुराना 
इशारों से कह जाना
वक्त का गवाना 
अच्छा लगता है।

होंठों को मुस्काना 
बातों में तुत्लाना
पास में आ जाना 
फिर भाग जाना
सपनों में बस जाना 
अच्छा लगता है।

सीनें से लिपट जाना 
नींद को उड़ाना 
बाहों में आ जाना 
प्यास को बुझाना
सपनों में खो जाना 
अच्छा लगता है।।

जिंदगी

गम तो बहुतों दिए- 
भला किससे बाटूँ
अब तो बतला दे-
इन जख्मों के सहारे,
इक- इक पल कैसे काटूँ ?

ना कोई चाहने वाला- 
ना कोई साथ चलने वाला,
बस भीड़ मे हूँ अकेला- 
किस आश में चलता जाऊँ ? 

ना कोई पहचान- 
ना कोई सम्मान
बस थोड़े से एहसास-
और कुछ भी न आसपास,
इस विरान में- 
अपने अरमान किससे बाटूँ ?
 
चुप है हवा- 
खामोश है फिजां
धड़कनों की ये संगीत
होठों तक कैसे लाऊँ ?
 
प्यास है बहुत- 
मन में आश है बहुत
मंजिलें है कितनी- 
पर दूरियाँ बहुत,
इन दूरियों के रहते-
तेरे पास कैसे आऊँ ?

Monday, January 19, 2015

बहुत बेबसी के

बहुत बेबसी के 
वो दो पल का साथ 

कभी दिल-से-दिल 
तो कभी हाथों से हाथ

कितने खुदगर्ज थे 
मजधार में कभी हमदोनों

किसी ने हाथ बढ़ाकर 
ना दिया डूबते का साथ ।।

Monday, December 22, 2014

बीते वर्ष और नया साल

खुशी भी आयी थी
इस वर्ष, कई यादें पाकर
कुछ अपनी थी तो

कई पराई पाकर

गुजारी वक्त थी हमनें

बड़ी तन्हाई में
बहाई असुअन को

किसी की बेवफाई में ।

बेवफा फर्ज की वो

अपनी चिता जलायी थी
उसी जश्न में हमने भी

खुद को पाई थी

कोई शिकवा नहीं है

मौसम से ना घटाओं सें
शिकायत जिंदगी से है

ना बेवफाओं से

अलविदा है बीते वर्ष के

हर लम्हें को
अभिनंदन है

नूतन वर्ष के हर लम्हे को ।।

Tuesday, December 16, 2014

इंतिजार कर लो

दूर ही रह लो अभी
गम नहीं जुदाई का
किसी के प्यार का

ना ही बेबफाई का ।

पास आओगे तो

पसीनें की धूँट पी पीकर
सिसक-सिसक कर ही

तमाम उम्र गुजार पाओगे ।

वासना की दलदल में

इस कदर फंस जाओगे
एक बार फंस कर कभी

फिर ना निकल पाओगे ।

बेहतर इसी मे है कि

जिंदगी से प्यार कर लो
इसीलिए यारों थोड़ी

और इंतिजार कर लो ।।

Thursday, December 4, 2014

जा रहा हूँ

जा रहा हूँ इस मौसम में
उनके पास-पास रहके
मिलूँ या मिलूँ फिर दिल से
उनके साथ-साथ रहके ।


हजार गम है खुशियाँ है
प्यार के इस मौसम में
मैं खुद बहक चुका हूँ
बहकी-बहकी बात सुनके ।


तरस जाता हूँ तड़प जाता हूँ
एक मुस्कान के खातिर
जब वो ना माने रो लेता हूँ
यूँ ही तन्हा-तन्हा रहके ।


प्यार अब भी बाकी है
पतझड़ के इस मौसम में
मुझे विश्वास है पूरी होगी
मिलन की आशायें लेके ।


जा रहा हूँ इस मौसम में
उनके पास-पास रहके ।।

ओ कल्पना

तेरी होठों से
ना जाने क्या सुना
कि मेरे दिल की बात

उमड़ आयी
जीवन भर साथ
रहने का वादा भूलकर
मेरे साथ रह ना पायी


तेरे आँखों में
ना जाने क्या देखा कि
मुझे वो रात याद आ गई
जिस रात तुम थी
तो होश उड़ गया
और जब मुझे होश आया तो
वो रात मुझसे बिछुड़ गई ।।

सपना

काश, ये तालुकात
अपना भी पुराना होता
जिंदगी यूँ बीत जाती
ना कोई अफसाना होता


वफा करने में वो भी
मुझ जैसा दीवाना होता
जजवात ना टूटता
अगर ये तुफां ना होता


इक झलक देखकर
यूँ  ना मैं परवाना होता
अगर तू शमां बनकर
ना मुझे लुभाया होता


काश, इस दिल में भी
तसल्ली का खजाना होता
बेताबी यूँ ना बढ़ती
अपना कोई ठिकाना होता ।।


Monday, November 17, 2014

सोचा था किसी के सहारे

सोचा था किसी के सहारे
जिंदगी पार कर जाएँ


जो भी मुश्किलें आये
उसे आसान कर जाएँ


पर लगता है अब ना तो
कोई सहारा है-ना कोई मंजिल


फिर क्यूँ ना हर्ष-ए-जिंदगी
कुर्बान कर जाएँ ।।


Monday, September 15, 2014

फर्ज का रिस्ता

फर्ज हर रिस्ते की टूटते हुए देखी हमने ।
आज अपनो से ही गम का जहर पी हमने।।
फर्ज हर रिस्ते की ...


नजर मे प्यार हो तो गैर भी अपने लगते,
नफरते दिल हो अगर अपने भी सपने लगते ।
क्या कर पाये कोई रिस्तों की किस्त में बँटकर,
अपने दामन मे कली को काँटे भी सिमटते देखा
और काँटे को पत्ती से उलझते देखी हमने ।


फर्ज हर रिस्ते की टूटते हुए देखी हमने ।
जहाँ था प्यार वही दर्द भी देखी हमने ।।
फर्ज हर रिस्ते की ...


क्या वफा और क्या बेवफाई रिश्तों मे,
कोई समझा नहीं क्यों फर्ज के इन रिश्तो को,
क्या करे कोई जब लूटता है दोस्त जैसा बनकर ।
मैने दामन से कफन को भी बिछुड़ते देखा
ये कोई सपना नहीं हकीकत में देखी हमने ।


फर्ज हर रिस्ते की टूटते हुए देखी हमने ।
जहाँ था दर्द वही दिल को लगा ली हमने ।।
फर्ज हर रिस्ते की ...

Thursday, September 4, 2014

टूटे अरमान

टूटे हुए थे घर अपने
जिसमें जीने की आश संजोता रहा ।


कभी रिश्तों में बाँटता रहा
तो कभी ग़मों से सींचता रहा
लोग जिसे कहते हैं जिंदगी
तन्हा उदासीयों में जीता रहा
टूटे हुए थे घर अपने…..


कभी दूर बहुत थे अपने
कभी तो दिल के पास रहे
हर बार मगर उनके जख्मों को
अपने अश्कों में डुबोता रहा ।
टूटे हुए थे घर अपने….


मन में अपनी आश थी
होठों पे बहुत ही प्यास थी
जो भी अरमां थे दिल में
ख्वाबों में उसे पिरोता रहा ।


टूटे हुए थे घर अपने
जिसमें जीने की आश संजोता रहा ।।

Tuesday, August 19, 2014

याद कर रहा हूँ

तन्हा में सूरत आपकी
दीदार कर रहा हूँ
चाहकर भी ना आपसे
मुलाकात कर रहा हूँ

दूर रहकर भी इतना
कितना याद कर रहा हूँ
बसा के धड़कनों में
ख्वाबों से प्यार कर रहा हूँ

चन्द लम्हें की मुलाकात को
फिर से याद कर रहा हूँ
अपनी थी कुछ तमन्ना
जिन्हे विस्तार कर रहा हूँ

भूलें ना कभी आपको
खुदा से फरियाद कर रहा हूँ
अकेले में तहे दिल से
आपको याद कर रहा हूँ ।।

Sunday, August 17, 2014

हमारी जिंदगी-एक जीवन दर्पण

मैं जब भी जिंदगी की
कलपनाओं की सच्चाई से जूझती
उन पहलुओं के पृष्ठों को खोलता हूँ
मेरे सामने एक स्पष्ट चित्रो वाली एक मात्र छवि
वो दर्पण-अपने अगले ही पल
एक साथ उन तमाम् किस्से मुझे सुना जाती है
जो आज मेरी जीवन दर्पण बन चुकी है ।

जिसके साथ हमारी
अन्नत कलपनायें घुलमिल रही है
कई अरमान जो एक साथ पनप कर
अपने परवरिस के प्रति दृढ़ सा बना
बार-बार मेरे बहकते कदम को रोकती है ।

इतना सबकुछ तो ठीक है
मगर कबतक हम अपनी वास्तविक दपर्ण को
किसी काल्पनिक रिस्ते के नाम से सजाते रहेंगें
एक दिन वो भी आयेगा जब हमें
उन तमाम अन्नत सीमा रेखाओं को पार कर
अपनी मंजिल तक का फासला-उसकी गहराई
शीघ्र ही इतनी तुच्छ बनाना होगा
जिसे एक तिनके के सहारे मात्र से
पार की जा सके ।

पर फासला कम करने या
दूरी तय करने तक ही सीमित नही है
उससे पहले हमें
कई ऐसे परिस्थितिसे गुजरना है
जहाँ कि खुद को आसान सी रास्तों पर चलने
और कोई दूसरी मंजिल
तरासने पर विवस करेगी
पर हमें हर हाल में
अपने सरल या कठिन रास्तों से जूझ कर ही
अपनी मंजिल को पाना है ।

और शायद यही अंदाज-यही विचार
हमारी वास्तविक जिंदगी से
काल्पनिक जिंदगी के बाद तक रहेगी
तो फिर क्यूँ ना आज से ही
अपने बुलंद इरादों को
उस बुलंदी तक पहूँचाने के लिए सजग हो जायें
जहाँ रात की गहरी और सुनसान अंधियारी में भी
अपना साया
अपनी प्रतिबिंब का वास्तविक एहसास हो ।

इतना ही नहीं जहाँ मधु का काल्पनिक चाँद
अपनी मनोरम दृश्य और मधुरता विखेर
जीवन दर्पन और प्रतिविंव को अपने आप में
इस तरह डुबों लें जिसे देख
सुख की अन्नत सागर सीमायें भी
अपने आप को बहुत सूक्ष्म सा महसूस करे
यही है हमारी जिंदगी की
बिंव-प्रतिबिंव से कहीं दूर
एक स्वच्छ पारदर्शी दर्पण
अर्थात हमारी जिंदगी-एक जीवन दर्पण ।।

Featured Post

जाने अनजाने