You are welcome for visit Mera Abhinav Ho Tum blog
Showing posts with label Shayari. Show all posts
Showing posts with label Shayari. Show all posts

Sunday, January 7, 2024

जाने अनजाने

जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है ।
बढ़ा के हाथ दोस्ती का छुड़ा लेते है ।।

जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है…

क्या करूँ मैं गिला, किस से करूँ शिकवा,
जो है दस्तूर वो, हँस-हँस के निभा लेते है।

जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है…

मैं तन्हा हूँ, सोचता हूँ, क्यूँ होता है अक्सर,
बिठा के पलकों पे, नजरों से गिरा देते है।
जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है…


क्यूँ किया ऐसा, हूँ जान के हैंरा,
अपनी कमजोरी मगर, हर लोग छुपा लेते है।
जाने अनजाने क्यूँ पास बुला लेते है ।
बढ़ा के हाथ दोस्ती का छुड़ा लेते है ।।


Tuesday, May 30, 2023

वक्त बड़ा ही कम होता है

वक्त बड़ा ही कम होता है,
मिलने का जब मौसम होता है ।

तेरी लवों से जो बातें बिखरे,
जख्म पे वो मलहम होता है।
दर्द बड़ा ही कम होता है ।।
वक्त बड़ा ही कम होता है..


सुना है मुहल्ले की शान वो है,
मेरी मुहब्बत की पहचान वो है ।
फर्क बड़ा है मुझमें उसमे,
इसी बात का गम होता है ।।
वक्त बड़ा ही कम होता है..


यूँ तो उनका है अजीब किस्सा,
मिला है जो मुझको- है मेरा हिस्सा ।
चंद दिनो की है बात घायल,
प्यार मे कभी ऐसा होता है ।।


वक्त बड़ा ही कम होता है,
मिलने का जब मौसम होता है ।।


Sunday, August 18, 2019

कहाँ थे पास कभी

''कहाँ थे पास कभी 
नजरों से ही दूर चले

मचलता दिल जहाँ 
वो दुनियाँ को ही छोड़ चले

क्या करुं कि जब 
ख्वाबों की तस्वीर बनी बैठी हो

तड़पता छोड़कर गमें दिल 
गमों से दूर चले।।''





Sunday, July 22, 2018

जुल्फें बिखेर इस कदर चेहरे पे

जुल्फें बिखेर इस कदर चेहरे पे 
इक अंदाज में, 
होंठो पे मुस्कान लिए

मीठी-मीठी अंगड़ाइयाँ भरती
आँखों में शबनम की छाँव लिए

आकर वो मेरे दिल में दस्तक दी 
और बोली-तुम्हारा दिल चाहिए
अपनें दिल में आइने के लिए।।

Friday, September 22, 2017

जिंदगी में उमंगें

जिंदगी में उमंगें और 
तम्मना का साथ हो

खुशियों और चाहत से 
सजी बारात हो

होंठों पे मुस्कुराहट हो 
हर पल गुलाब सी 

बाग में ना माली को 
खुद का एहसास हो ।।

प्यार जाम है गम का

प्यार जाम है गम का
फिर भी पी लेते हैं


लोग अक्सर बेवफा,
नाम देकर ही जी लेते हैं


मगर पूछों जरा उनसे
जिसने ना कभी प्यार किया


वो खुद ही जिंदगी
बेकाम बना बैठे है।।


दर्द है मन में

दर्द है मन में, तड़प सांसों में,
रहती हों, हरपल मेरे ख्यालों में


बिन तेरे जाउँ तो जाउँ कहाँ,
ना चैन घर में है ना सुकूँ जमाने में ।।


बहुत बरसों के बाद

बहुत बरसों के बाद आयी है
बीते बचपन की यादें
जिसमें देखी थी
ईद और होली से बढ़कर
गले मिलते, रंग लगाते
भाई-भाई का प्यार
जहाँ हर कोई था खुशहाल। 


बहुत बरसों के बाद ..

बहुत बरसों के बाद देखी है
वो पीपल की हरियाली
जहाँ गुजारी थी बचपन
पीपल खड्डरों में छुप-छुपकर
कभी खेली थी-लुकछुपीया खेल ।


बहुत बरसों के बाद ..

बहुत बरसों के बाद सुनी है
वो अल्ल्हर किलकारियाँ-बच्चों के संग
उन पीपल के चबुतरों पर
जहाँ कभी खरीदी थी, मेले में
गुड्डा गुड्डी का मेल 
।


बहुत बरसों के बाद ..


आ जाओ

मुझ से रूठे हो दूर बैठे हो
पास आकर दिल को सुकून दे जाओ,


हम तो गैर नहीं अपने हैं
तुम भी यूँ ही गले से लग जाओ ।


तुम तो खुद ही एक समंदर हो
शबनम का एक कतरा ही पिला जाओ,


भूल ना पाऊँ एक पल भी तुझे
ऐसा बनकर हमें दिखला जाओ ।


हो सके तो ये एहसान करना
वरना खुद ही हमें मिटा जाओ ।।


अंजान राहों में

मिला ना कोई हमारा 
बस तेरा ही सहारा
दिल ने यही पुकारा
इन अंजान राहों मे।

तेरे प्यार का ये एहसास  
अब सच्चाई बन गई है
बिल्कुल करीब हो दिल के
इन अंजान राहों मे।

काश कोई जान पाये
जिंदगी की सच्चाई
मैं खुद कैसे बताऊँ
इन अंजान राहो में।

तुम्हें दिल से कितना चाहूँ 
बता सके ये बात कोई
मिटने की तमन्ना रखता हूँ
इन अंजान राहों मे।।

फर्क पड़ता है

कितना दूर हो या पास, 
कोई बात नहीं
इतना मजबूर हो 
तो फर्क पड़ता है ।
भंवर में डूब जाए कश्ती, 
ऐसी हालात नहीं
किनारे पे डूबता है, 
तो फर्क पड़ता है ।

हौंसला हो तो इंसान, 
गिरकर भी संभल सकता है
आँखों का प्यार, 
लबों पे ना आये, 
तो फर्क पड़ता है 
जख्म हो गहरा फिर भी, 
सह लेते है
अपनी चाहत पे, 
किसी की नजर हो तो फर्क पड़ता है

टूट कर बिखरे हो जज्बात, 
मोतियों की तरह
बुरे हालात को, 
तमाशा बनाये तो, 
फर्क पड़ता है ।
हर रोज नहीं रहता है, 
वक्त एक सा
घोर अंधियारी में, 
हाथ छुड़ाये तो फर्क पड़ता है ।

कुछ दूर साथ चलो ना चलो, 
सफर कट जाएगी
जिंदगी भर के लिए, 
जुदा हुए तो फर्क पड़ता है।
खून का रिश्ता है या नही 
कोई बात नही
दिल का रिश्ता टूटता है, 
तो फर्क पड़ता है।।


Friday, March 3, 2017

यादों का सहारा

हर हाल में जी लुँगा 
तेरी यादों का सहारा लेकर 
प्यार की दरिया का एक किनारा लेकर
पार कर लुँगा 
कश्ती का सहारा लेकर
हर हाल में जी लुँगा .....

जानता हूँ है ये मुश्किल 
भुला देना जिगर से तुझको
लेकिन मैं भुला दुँगा 
वादों का सहारा लेकर
हर हाल में जी लुँगा .....

मेरे हमराज मेरे साथी
मुझको ना भुला देना
मैं खुद भुला दुँगा 
दर्द का सहारा लेकर 
हर हाल में जी लुँगा .....

Wednesday, March 1, 2017

एक जाम तेरे नाम

तुम चले आओ मेरी जान
हमें सम्भालों ना
कितनी तन्हाई हैं 
ये कितना सूनापन
बीत रहे वर्षो सा 
अपना हर इक धड़कन।
दिलों के बीच की ये दूरी 
थोड़ी घटा दो ना
तुम चले आओ मेरी जान
हमें संभालों ना।

जब ना तुम होते हो
दर्द बढ़ जाता है
गमें जुदाई का 
इतना तड़पाता है
मेरी अरमां है जो मिलने की
उसे भूला दो ना
तुम चले आओ मेरी जान
हमें सम्भलों ना।

जब ना तुम आओगे 
मैं तो मर जाउँगा
इससे पहले कि मेरा 
दम टूट जाएगा 
मेरी साँसों को 
अपनी साँसों से जरा मिला दो ना
तुम चले आओ मेरी जान
हमें सम्भलों ना।।


Monday, February 27, 2017

अपना कौन

लगता है कोई अपना नहीं 
दर्द भरी इस दुनिया में, 
कभी तन्हा बैठा सोंच रहा 
कैसे मग्न हैं सब रंगरेलियों में।

मिला नहीं अंधेरा क्यूँ 
इसलिए उजालों से डरता हूँ,
सपना सा हो गया अपना क्यूँ
इसलिए अपनों से डरता हूँ।

अपना पराया समझ ना सका
जब तक ठोकर खाया न राहों में,
कोई ढूँढा नहीं जब बिछड़ गया
किसी महफिल में बाजारों में।

अब जिंदा रहकर सोंच रहा 
जीना नहीं इस इंतिजार में,
मैं तन्हा हूँ तन्हा रहकर
अब जीना है इस संसार में ।।


Sunday, February 26, 2017

दोस्तों से दोस्ती

कभी उनको भी 
अपनों की जरुरत होगी
जानता हूँ थोड़ी देर है
पर निश्चित होगी,

आज भले ही 
नफरत में 
जिद़ से जलते रहें
खाक़ बच जाएगा जब
उम्र के ढ़लते ढ़लते
दिलों मे उनको भी 
मुहब्बत की ठंढक होगी।
कभी उनको भी...

और कुछ सोचा नहीं 
दोस्तों से दोस्ती के सिवा
मानते है दोस्ती का अंदाज है,
सबका अपना-अपना
अपने अंदाज से फिर उनको 
क्यूँ शिकायत होगी।
कभी उनको भी...

जिंदगी भर ना कोई बच पाया है
ना बच पायेगा
दोस्त हर मोड़ पर मिलेंगे
बस नाम बदल- बदल,
सवेर ना सही-देर सही
पर ये मालुम होगी।।
कभी उनको भी...


Friday, December 30, 2016

एक शाम आखिरी शाम

यादों में जिनकी खोया रहा 
सारी सारी रात
दुल्हन जो बन सकी ना 
आई ना बारात

उनसे जब नजरें मिली थी 
मिलता था पैगाम 
रात तो यूँ  कट जाती थी 
ढ़ल जाती थी शाम

पर ये आलम आज है कि
 जाम है बदनाम
बढ़ जाए जब दर्द दिल की 
तो कैसे कटती शाम

सोच के मैं खुद की हालत 
आज हूँ हैंरान
मुफ्त में ही प्यार कर यारों 
मैं हुआ बदनाम ।।


Friday, December 16, 2016

एक जाम तेरी याद

जो ना चाहा था कभी हमने 
वही- बात हुई
एक बार अपनी भी
उनसे मुलाकात हुई
देखते- देखते ही 
नजरों ने  इशारा किया
दिल मे अपनी कुछ 
हलचल सी शुरूआत हुई।
जो ना चाहा था कभी....

पहली  नजर में ही 
दो चार बात हुई
इरादा अपनी भी कुछ बदली 
उन्ही के साथ हुई
ऐसा लगता था जैसे 
प्यार की बरसात हुई ।
जो ना चाहा था कभी....

मैं जब तन्हा 
उनकी यादों में ही खोया रहा
करवट बदल- बदल के 
सारी रात हुई
ऐ हकीकत नहीं 
सपनों मे ही मुलाकात हुई।।
जो ना चाहा था कभी हमने 
वही बात हुई
एक बार अपनी भी 
उनसे मुलाकात हुई।।

Wednesday, June 29, 2016

अजीब मंजर है

अजीब मंजर है कि 
हर शक्स पे है नशा छाई
जिसको देखो वही है 
खुद की चाहत पायी

मगर उलझा है यहाँ हर शक्स 
कहीं ना कहीं
किसी को दर्द है काँटों का 
तो कोई फूलों से है जख्म खायी।।


Tuesday, April 26, 2016

गम का रिश्ता

प्यार तो बस प्यार है
इक धूँट की तरह
जिंदगी में जाम गम का
है अभी पूरा भरा ।

सोंच ना कुछ आज ऐ दिल
कौन नही है बेवफा
प्यार तो बस नाम है
गम का रिश्ता है सदा ।
मुद्दतों के बाद भी ये
ना हुआ कभी जुदा ।। प्यार तो-

बीत जाये ना उम्र अपनी
ढल जाए ना अरमां
छोड़ दो मिटने की चाहत
अब सम्भल जाओ जरा ।
मंजिलें पाने की खातिर
भूल जाओ ना फासला ।। प्यार तो-

कितने इस रिश्ते को समझा
आखिरी दम टूटने के बाद-
कब्र में भी चैन है कहाँ
खुदकुशी करने के बाद ।
अपना रिश्ता गम का है तो
गम का रिश्ता ही भला ।।

प्यार तो बस प्यार है इक धूँट की तरह।
जिंदगी में जाम गम का है अभी पुरा भरा ।।

Friday, March 25, 2016

सिसकता प्यार

मेरे जीवन की ओ मधुरतम् खुशबू
माली बना तेरी खुशियाँ सवांरूगा।

सजा सका ना अगर सेज फूलों की
कदम-2 पे अपना दिल बिछा डालुँगा।
मेरे ह्रदय की ओ मधुरतम् खुशबू
नयन में हर पल तूझे बसाउँगा ।

अभी तन्हा तेरी यादों के पल समेटे हुए 
गीत अरमां के गा कर किसे सुनाउँगा।
मेरे ह्रदय की ओ मधुरतम् खुशबू
लवों पे नाम तेरा ही बस गुनगुनाउँगा।

दूर रह कर ना गम करना जुदाई का 
होंगे हम भी कभी साथ ये दुआ करना।
मेरे ह्रदय की ओ मधुरतम् खुशबू
मेरीे साँसों से अपनी साँसे ना जुदा करना।।

Featured Post

जाने अनजाने